साहित्यकार नीरू मित्तल के कहानी संग्रह ‘रिश्तों की डोर’ का विमोचन

CHANDIGARH: प्रसिद्ध लेखिका साहित्यकार नीरू मित्तल ‘नीर’ के नवप्रकाशित कहानी संग्रह ‘रिश्तो की डोर’ का विमोचन चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन ने आज सेक्टर-15 स्थित अपने ऑफिस में किया। इस अवसर पर अनेक साहित्यकार उपस्थित थे, जिनमें वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज, डॉ. सरिता मेहता, डॉ. विनोद शर्मा, रविंदर मित्तल प्रमुख रूप से शामिल थे।

इस मौके पर लेखिका को बधाई देते हुए सत्यपाल जैन ने कहा कि उनकी कहानियां समाज का दर्पण हैं और प्रत्येक कहानी के पात्र हमारे आसपास के पात्रों को चित्रित करते हैं। वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज ने बताया कि ‘रिश्तो की डोर’ कहानी संग्रह में कुल 18 कहानियां हैं, जो समाज व परिवार की डोर से जुड़ी हुई हैं।

फोटो कैप्शनः पूर्व सांसद और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन लेखिका नीरू मित्तल ‘नीर’ के कहानी संग्रह का विमोचन करते हुए। साथ हैं वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज व अन्य।

error: Content can\\\'t be selected!!