चंडीगढ़ और हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ीं

CHANDIGARH, 13 JANUARY: कड़ाके की ठंड के मद्देनजर हरियाणा और चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 6 दिन और बढ़ा दी गई हैं।

हरियाणा में पहले 15 जनवरी तक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित की गई थीं लेकिन ठंड अभी कम होती नहीं दिख रही है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों में छुट्टी की अवधि 21 जनवरी तक बढ़ा दी है। इधर, चंडीगढ़ प्रशासन ने केवल 8वीं कक्षा तक स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। 22 जनवरी को रविवार है। लिहाजा, अब स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!