AAP और कांग्रेस अपने शासन वाले राज्यों में वायदों को पूरा करने में विफल क्यों रहीं: भाजपा

इन दोनों पार्टियों के पास कोई नेता, नीति और नीयत नहीं हैः मल्होत्रा

CHANDIGARH, 15 JUNE: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस से सवाल किया कि ये दोनों राजनीतिक दल अपने शासित राज्यों में किए गए रेवड़ी वायदों को पूरा करने में विफल क्यों रहे हैं, जबकि वे चंडीगढ़ में मुफ्त पानी और वाहन पार्किंग प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दिए जाने का रोना रो रहे हैं।

आज जारी एक बयान में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ​​ने कहा कि पंजाब में कोई एलजी नहीं है। चंडीगढ़ में मुफ्त पानी के झूठे वायदे पर तुच्छ राजनीति करने के बजाय आम आदमी पार्टी को पहले पंजाब की महिलाओं को 1,000 रुपए देने चाहिए। यह 2022 में राज्य विधानसभा चुनावों से पहले उसका चुनावी वायदा था। वह पंजाब में अपने वायदे को पूरा करने में विफल रही है और यूटी प्रशासक के खिलाफ झूठे आरोप लगा रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पर भी हमला करते हुए मल्होत्रा ​​ने सवाल उठाया कि इसी तरह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को 1500 रुपए देने का वायदा किया था लेकिन कांग्रेस अब तक इस वायदे को पूरा करने में विफल रही है लेकिन चंडीगढ़ में कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी मुफ्त की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में संपन्न हुए 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने देश के प्रत्येक घर की सबसे बुजुर्ग महिला को 8,500 रुपए प्रति माह देने का वायदा किया था। भले ही लोगों ने केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन को नकार दिया है लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में इस वायदे को पूरा करने से उसे कौन रोक रहा है ?

मल्होत्रा ​​ने कहा कि इन दोनों पार्टियों के पास कोई नेता, नीति और नीयत नहीं है। ये केवल एक ही काम जानती हैं कि सत्ता के लालच में लोगों को मुफ्त में सामान देना और राज्य को दिवालिया बनाना है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकास की राजनीति कर रही है। यही वजह है कि जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने पूछा कि अपनी मुफ्तखोरी और कुशासन के कारण पंजाब सरकार पर वित्तीय वर्ष 2024-25 तक 3.74 लाख करोड़ रुपए का बकाया कर्ज होने का अनुमान है। क्या हम चंडीगढ़ में भी यही स्थिति देखना चाहते हैं ?

error: Content can\\\'t be selected!!