चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन अभी नहीं, नाइट कर्फ्यू कल से शाम 6 बजे शुरू होगा

CHANDIGARH: शहर में वीकेंड लॉकडाउन अभी नहीं लगेगा। चंडीगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से पहले जारी किए गए शहर में वीकेंड लॉकडाउन के फैसले को अभी टाल दिया गया है, जबकि नाइट कर्फ्यू का समय बदल दिया गया है। सभी शिक्षण संस्थान 15 मई तक बंद कर दिए गए हैं। यह फैसला 29 अप्रैल से लागू होगा।

शहर में नाइट कर्फ्यू अब शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। क्योंकि मोहाली में नाइट कर्फ्यू शाम 5 बजे से लागू किया जा चुका है व पंचकूला में भी शाम 6 बजे से नाइट कर्फ्यू लग रहा है। लिहाजा, चंडीगढ़ में कामकाज करने वाले इन इलाकों के लोग भी मोहाली व पंचकूला में नाइट कर्फ्यू शुरू होने से पहले अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने भी नाइट कर्फ्यू शाम 6 बजे से शुरू करने का फैसला किया है। इसके अलावा प्रशासन ने शहर में अभी वीकेंड लॉकडाउन न लगाने का फैसला किया है।

error: Content can\\\'t be selected!!