विक्रम सिंह बिष्ट बने गढ़वाल रामलीला मंडल सेक्टर 28–बी के प्रधान

सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, कुंवर सिंह पुंडीर को अध्यक्ष चुना गया

CHANDIGARH, 17 AUGUST: गढ़वाल रामलीला मण्डल (बिजली बोर्ड) सेक्टर  28–बी की बैठक गढ़वाल भवन में विक्रम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वर्ष 2023–24 के पदाधिकारियों का चयन किया गया। 

चुनाव प्रक्रिया के लिए भगवान सिंह बिष्ट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। इस दौरान चुनाव सर्वसम्मति से हुए, जिसमें सोहन सिंह गुसाईं को मुख्य संरक्षक पद के लिए चुना गया, जबकि कुंवर सिंह पुंडीर को अध्यक्ष, विक्रम सिंह बिष्ट को प्रधान, अरविंद शर्मा को महामंत्री, सोहन सिंह बुटोला को कोषाध्यक्ष व गोपाल बेंजवाल को प्रेस सचिव चुना गया। 

इनके साथ ही रघुवीर सिंह पवार को वरिष्ठ उपप्रधान, हुकम सिंह रावत को उप प्रधान, कुलदीप सिंह रावत को सचिव, जयपाल सिंह नेगी को उप कोषाध्यक्ष, बहादुर सिंह नेगी को कोष निरीक्षक, योगेश सरवाल को निर्देशक, वीरेंद्र पराशर को उप–निर्देशक, हंसराज पराशर एवं साजन शर्मा को दृश्य निर्देशक, राम सिंह रावत, अमर सिंह व अनिल पवार को मालमंत्री, हनी शर्मा को वेशभूषा निर्देशक, मुकेश शर्मा को मंच सचिव, मनोज रावत, दलवीर सिंह गुसाईं, स्टेज निर्देशक, श्रीमती रजनी बजाज एवं श्रीमती आकांक्षा शर्मा, सलाहकार भगवान सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश बेंजवाल, सोहन सिंह गुसाईं, यशपाल तिवारी, दीपक भट्ट, संदीप गुसाईं , कार्यकारिणी  सदस्य  सोम कुकरेती, सुमित गुसाईं , अमित गोसाई, ज्वाला भंडारी, पंकज पवार, उदय , सचिन सरवाल, कृष्णा भट्ट  एवं मोहन शर्मा को चुना गया।

error: Content can\\\'t be selected!!
अब राजनीति में एंट्री करेंगी परिणिति और कंगना, लड़ेंगी चुनाव ! परिणिति-राघव की शादी की इनसाइड तस्वीरें World Cup-2023: टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव पितृ पक्ष में ऐसे करें तर्पण, आशीर्वाद देंगे पूर्वज Top Chinese scientist claims India’s Chandrayaan-3 has not landed on Moon’s south pole