वाल्मीकि जयंती सप्ताह: BJP ने करवाई खेलकूद प्रतियोगिताएं

खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक: अरुण सूद

CHANDIGARH: भाजपा चंडीगढ़ द्वारा मनाए जा रहे भगवान वाल्मीकि जयंती सप्ताह के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल की लड़कियों व लड़कों की टीम के बीच अलग-अलग प्प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया व विजेताओं को ट्राफी दी।

यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि पार्टी द्वारा समाज के विभिन्न धर्म गुरुओं, समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है | इसी श्रृंखला में पार्टी द्वारा आज मलोया में क्रिकेट, वालीबाल और कबड्डी खेलों का आयोजन किया गया जिसमे चंडीगढ़ और उसके आसपास की कई टीमों ने इसमें भाग लिया। इन खेलों का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने अपने कर कमलों द्वारा किया।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सर्वप्रथम मलोया के कबड्डी ग्राउंड में रोपड़ और मलोया की महिला खिलाडियों के मैच की शुरुआत करवाई। इसके बाद उन्होंने शीतला माता मंदिर के समीप वाले मैदान में आयोजित हो रही वालीबाल खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाडियों के साथ मिलकर उनका हौसला बढाया। हलकी बरसात होने के बावजूद खिलाडियों के जोश में कोई कमी नहीं थी इन प्रतिस्पधाओं में विभिन्न भार, आयु की अलग अलग प्रतिस्पर्धा को करवाया गया।

इसके उपरान्त सूद ने ईडब्लूएस मकान मलोया के समीप मैदान में क्रिकेट मैच का विधिवत उद्घाटन किया और टीमों के खिलाडियों के साथ परिचय किया। इस मौके पर उन्होंने खेल के मैदान के बीच जाकर खिलाडियों के साथ क्रिकेट खेला और शानदार बाउंड्री मारकर खूब तालियाँ बटोरी।

इस अवसर पर अरुण सूद ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भगवान बाल्मीकि जयंती के अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ये प्रतियोगिताएं करवाई गई है जिनको भगवान बाल्मीकि जयंती सप्ताह को समर्पित किया गया है। भगवान वाल्मीकि के आश्रम में लव कुश का जिस प्रकार विकास हुआ उसी को ध्यान में रख ये खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है इनसे बच्चों का विकास होगा वही भगवान बाल्मिकी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी तथा सर्व समाज के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अरुण सूद के साथ मेयर रवीकांत शर्मा, पूर्व मेयर व कार्यक्रम संयोजक राजेश कालिया, उपमहापौर फार्मिला, प्रदेश सचिव डॉ. हुकुमचंद, तजेंद्रर सिंह सरां, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा, उपाध्यक्ष अंकुर राणा और महासचिव जसमनप्रीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!