UVM अध्यक्ष कैलाश जैन बने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, चंडीगढ़ के व्यापारियों में खुशी की लहर

CHANDIGARH, 29 JULY: चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित व्यापारी संगठन उद्योग व्यापार मण्डल (UVM) चंडीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन को अखिल भारतीय स्तर पर व्यापारियों के सर्वोच्च संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। यह जानकारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने आज एक पत्र के माध्यम से दी। कैलाश चंद जैन को राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर चंडीगढ़ के व्यापारियों ने खुशी जताई है।

बता दें कि कैलाश चन्द जैन शहर के जाने-माने व्यापारी नेता हैं और समय-समय पर व्यापारियों से सम्बंधित मामले अलग-अलग प्लेटफार्म पर उठाते रहते हैं। कैलाश चंद जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी इस नियुक्ति को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, महामंत्री मुकुंद मिश्रा, राष्ट्रीय चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता का धन्यवाद व्यक्त किया तथा कहा कि संगठन के केंद्रीय नेतृत्व ने उनमें विश्वास प्रकट कर जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा सदैव व्यापारियों एवं संगठन के हित में काम करते रहेंगे। दूसरी तरफ, कैलाश चंद जैन की इस नियुक्ति पर चंडीगढ़ के वरिष्ठ व्यापारी नेता वीरेंद्र गुलेरिया, नरेश जैन, राहुल शर्मा, नरेश कुमार अग्रवाल, सुनील बंसल, विजय पाल चौधरी, अमृतपाल सिंह पाली आदि व्यापारियों ने खुशी जताते हुए कहा कि कैलाश चंद जैन को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाए जाने से संगठन को अखिल भारतीय स्तर पर भी बड़ी मजबूती मिलेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!