UVM ने भारतीय उद्योग व्यपार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन के निधन पर जताया शोक

CHANDIGARH, 27 MAY: उद्योग व्यापार मंडल (UVM) चंडीगढ़ ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन के निधन पर आज शोक व्यक्त किया व दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय प्रकाश जैन का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया था।

इस अवसर पर UVM के अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन के निधन का समाचार जानकर अत्यंत दुख हुआ। वे एक बहुत ही सरल स्वभाव और उच्च कोटि के व्यपारी नेता थे। स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भरतीय उद्योग व्यापार मंडल को ऊंचाइयों तक पहुचाने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। हर व्यापारी’ के माध्यम से देशभर के व्यापारियों को आपस मे जोड़े रखना और व्यापार जगत से जुड़ी हर खबर उन तक पहुंचाने का काम किया। कैलाश जैन ने कहा कि विजय प्रकाश जैन के निधन से देश के व्यापार जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी दूरदर्शी सोच तथा सबको साथ लेकर चलने की नीति ने हमेशा उद्योग व्यापार मंडल को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। ऐसे महान व्यक्तित्व के निधन पर मैं अपनी ओर से तथा उद्योग व्यपार मण्डल चंडीगढ़ की तरफ से विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं व प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि प्रभु उनकी आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

error: Content can\\\'t be selected!!