उत्तराखंड महासभा ने एमडीसी सेक्टर-5 पंचकूला में किया पौधारोपण

PANCHKULA: अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा समस्त भारत की चंडीगढ़ इकाई के प्रधान बलबीर सिंह तोपवाल द्वारा आज एमडीसी सेक्टर-5 पंचकूला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथि व अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के पदाधिकारी।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभा के संयोजक व गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के पूर्व प्रधान कुंदन लाल उनियाल ने आए हुए सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया, जिनमें प्रधान एवं महासचिव हरीश बर्थवाल, वरिंदर बहुगुणा गढ़वाल सभा पंचकूला, श्रीमती शांति बहुगुणा एवं यशोदा बिष्ट महिला शक्ति संगठन पंचकूला तथा चमोली पर्वतीय विकास परिषद, उत्तराखंड पिंडर घाटी जनसभा, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद, ताड़केश्वर कला मंच के प्रधान बीरेंद्र रावत, उत्तरांचल युवा परिषद पंचकूला के अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, बलवीर सिंह बागड़ी, भरोसा सिंह गुसाईं, क्षमा राम ध्यानी, चंद्र मोहन जोशी, कुशालनंद बिजलवाण, बुद्धि चंद डोटियाल, विजय रावत, बलवीर सिंह रावत, दान सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह नेगी, जगदीश बिष्ट, प्रदीप सिंह रावत, ओम प्रकाश बडोला, भरत कार्की, सभा के संरक्षक एवं समाजसेवी बीएस बिष्ट एवं बीबी बहुगुणा उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!