केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी की शेयरवाइज रजिस्ट्री शुरू कराने का दिया आश्वासन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयरहोल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को मिलाया केंद्रीय मंत्री से  

CHANDIGARH, 4 FEBRUARY: चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयरहोल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर में प्रॉपर्टी की शेयरवाइज रजिस्ट्री को लेकर अपनी मांगों के संदर्भ में आज चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद से मुलाकात की।अरुण सूद उन्हें बजट पर बुद्धिजीवियों के सम्मेलन को संबोधित करने आए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पास लेकर गए। प्रधान ने इस गंभीर मुद्दे को चंडीगढ़ प्रशासन के साथ समझकर चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी शेयरहोल्डर्स के हक में रजिस्ट्री शुरू कराने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के एक अंतरिम फैसले के बाद चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी की शेयरवाइज रजिस्ट्रेशन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पिछले दिनों प्रेस कांफ्रैंस कर सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिमन्यु तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट को आम भाषा में समझाते हुए बताया था कि रोक अपार्टमेंटवाइज सेल पर लगी है, शेयरवाइज पर नहीं। इसी के साथ चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयरहोल्डर वेलफेयर एसोसिएशन से उसकी हेल्पलाइन पर शहर के हजारों प्रॉपर्टी ओनर्स ने संपर्क किया व अपनी समस्या से अवगत करवाया। इसी के चलते आज चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयरहोल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर एसोसिएशन के कमल गुप्ता प्रेसिडेंट चंडीगढ़ प्रॉपर्टी कन्सल्टेंट एसोसिएशन, जितेंद्र सिंह जनरल सेक्रेटरी, सुभाष शर्मा मीडिया एडवाइजर व सुनील कुमार वाइस चेयरमैन मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!