कवियत्री डॉ. सरिता मेहता के दो काव्य संग्रहों का हुआ विमोचन

CHANDIGARH, 8 OCTOBER: अमेरिका से आईं कवियत्री डॉ. सरिता मेहता के दो काव्य संग्रहों दिव्य सरिता और उन्मुक्त उड़ान का आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब सेक्टर 27 में विमोचन हुआ। कार्यक्रम संवाद साहित्य मंच और विद्या धाम यूएसए द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार जंग बहादुर गोयल, विशिष्ट अतिथि रणविजय राव, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. नरेश नागपाल ने भाग लिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार प्रेम विज ने की।

कार्यक्रम के आरंभ में कवयित्री डॉ. सरिता मेहता ने अपनी रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति उन्हें हमेशा अपनी ओर आकर्षित करती रही है। बादलों के बीच लुकाछिपी करते चांद ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि जंग बहादुर गोयल ने कहा कि कवयित्री वर्तमान में जीती है और हर पल को एक उत्सव की तरह मनाती हैं। दिल्ली से आए रणविजय राव ने कहा कि डॉ. मेहता की कविताएं सकारात्मक भाव लिए हुए हैं। कवि डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि कवयित्री ने रचनाओं में आपसी सद्भावना की कामना की है। अध्यक्षीय भाषण में प्रेम विज ने कहा कि कविताओं में परिवार, समाज, परिवेश, रिश्ते, संस्कृति व सभ्यता को दर्शाया है। इस दौरान डॉ. नरेश नागपाल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के काफी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!