चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

‎CHANDIGARH:‎भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ की दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ भाजपा मुख्यालय ‘कमलम’ में राष्ट्रीय प्रशिक्षण विभाग के सदस्य हेमंत गोस्वामी तथा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद द्वारा किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में कुल 10 सत्र होंगे।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समय समय पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण से ही कार्यकर्ता निर्माण होता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक दल है और प्रशिक्षण की वजह से ही ये कार्यकर्ता अनुशासन में बंधे रहते हैं।

आज की कार्यशाला में 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव, भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व को अरुण सूद, भाजपा का इतिहास एवं विकास को रघुबीर अरोड़ा,  हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका को दिनेश कुमार, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर संकल्प को सुभाष शर्मा, सोशल मीडिया का उपयोग को मोहिंदर निराला ने सम्बोधित किया। 

error: Content can\\\'t be selected!!