सनातन धर्म मंदिर-15 में हुआ तुलसी विवाह, दीपा दुबे भी पहुंचीं

CHANDIGARH: सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-15 चंडीगढ़ में आज तुलसी विवाह का आयोजन मंदिर कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया और माता तुलसी को कई प्रकार के भोग व श्रृंगार से सजाया गया। तुलसी विवाह में सेक्टर-15 की दर्जनों महिलाओं ने नाच-गाकर अपनी खुशी जाहिर की। भगवान के भजन गाए। इस दौरान मंदिर में लंगर का भी आयोजन किया गया।

हर व्यक्ति को अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए: दीपा दुबे
इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचीं चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि तुलसी माता का पौधा सेहत के लिए बहुत अच्छा है। तुलसी माता का पौधा हर व्यक्ति को अपने घर में जरूर लगाना चाहिए। तुलसी के पौधे लगाने से हवा की तो शुद्धि होती ही है, घर में सुख, शांति, समृद्धि भी बढ़ती है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी से मनमोहन कृष्ण, प्रवीण कृष्ण, लेखराज, जीके भल्ला, नीलम, पी भारद्वाज, बीबी मित्तल, विनोद गोयल, अजय शुक्ला, प्रमोद, अवधेश कुमार, साहिल दुबे, मनु दुबे, पिंकी, सुमित सेठी, कमलेश, किरण सूद, अंजू, सुषमा जैन, संतोष बंसल, माधुरी आदि लोग मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!