इन 10 तथ्यों से स्पष्ट होता है ऋषि सुनक का भारत के साथ संबंध

  • ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की संसद में भगवद गीता पर हाथ रखकर कसम लेते हुए सांसद के रूप में शपथ ली थी। ऐसा करने वाल वह यूके के पहले सांसद बने थे।
  • उनके माता-पिता दोनों भारतीय मूल के हैं, जो 1960 के दशक में पूर्वी अफ्रीका से यूके चले गए थे।
  • सुनक के पिता यशवीर सुनक नेशनल हेल्थ सर्विस जनरल के चिकित्सक थे और मां उषा सुनक एक केमिस्ट की दुकान चलाती थीं।
  • ऋषि सुनक की शादी इंफोसिस के प्रमुख नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। उनकी बेटियां – कृष्णा और अनुष्का हैं।
  • बोरिस जॉनसन के नेतृत्व में राजकोष के चांसलर रहते हुए ऋषि सुनक ने रेसिडेंस ऑफ डाउनिंह स्ट्रीट पर दिवाली के दीए जलवाए थे।
  • ऋषि सुनक अक्सर अपनी विरासत के बारे में बात करते हैं और बताते हैं कि कैसे उनके परिवार ने उन्हें इन मूल्यों और संस्कृति से अवगत कराया।
  • अधिकांश भारतीय परिवारों की तरह, सुनक के परिवार में भी शिक्षा पालन-पोषण का एक प्रमुख पहलू था। सुनक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक और पूर्व में इनवेस्टमेंट बैंकर रहे हैं।
  • ऋषि सुनक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अक्सर अपने ससुराल वालों से मिलने बैंगलोर जाते हैं।
  • 2022 की गर्मियों में पीएम पद के चुनाव प्रचार के दौरान ऋषि सुनक को जब कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा तो उन्होंने एक बयान साझा करते हुए कहा था कि भगवद गीता अक्सर तनावपूर्ण परिस्थितियों में उन्हें बचाती है और उसे कर्तव्यपरायण रहने की याद दिलाती है।
  • ऋषि सुनक की कुल संपत्ति करीब 700 मिलियन पाउंड से अधिक है। इसके अलावा यूके में उनकी कई संपत्तियां हैं। वे यॉर्कशायर में एक हवेली के मालिक हैं। ऋषि और उनकी पत्नी अक्षता के पास सेंट्रल लंदन के केंसिंग्टन में भी एक संपत्ति है।
  • फिट रहने के लिए ऋषि सुनक को क्रिकेट खेलना काफी पसंद है।
error: Content can\\\'t be selected!!