तिरंगा पूरे भारत की सोच का नेतृत्व करता है: राजा वड़िंग

CHANDIGARH, 10 AUGUST: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि तिरंगा पूरे भारत की सोच का नेतृत्व करता है, जो भारत को एक मजबूत, धर्म निरपेक्ष और विशाल लोकतंत्र बनाता है। समराला में तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से एक अनौपचारिक बातचीत में, उन्होंने कहा कि यह भारत में कई तरह की संस्कृतियों की खूबसूरती को दर्शाता है, जो भारत को एक खूबसूरत देश में आती हैं। उन्होंने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की ओर से इस विशेष अवसर पर कोई भी योजना ना बनाने और खास कार्यक्रम ना करने को लेकर सवाल किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पांच दिवसीय और 2000 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा शुरू की थी। पार्टी ने इसे ‘हर दिल में तिरंगा’ का नाम दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उन सभी लोगों की भी निंदा की, जो यात्रा का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम में राजनीतिक तौर पर कितना भी विरोध क्यों ना हो, लेकिन हम हमारे राष्ट्रीय तिरंगे की बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर सकते। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पक्षपात करने पर भी निंदा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रवाद को लेकर किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। यहां तक कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस के नेताओं ने ही देश की आजादी की रक्षा, एकता और आपसी भाईचारे को कायम रखने हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया।

इस दौरान वड़िंग के साथ पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व विधायक लखबीर सिंह लक्खा और पार्टी के नेता राजा गिल, जो समराला विधानसभा क्षेत्र से पिछला चुनाव लड़े थे, भी मौजूद रहे।

यात्रा शुरू करने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह तिरंगा यात्रा में भागीदारी को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों में देखने को मिल रहे उत्साह को लेकर बहुत खुश हैं।

उन्होंने पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर भी चुटकी ली और कहा कि इनके नेता सिर्फ चुनावी राज्यों, जैसे हिमाचल प्रदेश और गुजरात में ही तिरंगा यात्रा निकालते हैं। भाजपा की तरह इनके लिए भी सब कुछ चुनाव तक होता है और ये चुनाव खत्म होने के बाद सब कुछ भूल जाते हैं, चाहे उसका नतीजा कोई भी हो। उन्होंने हैरानी जाहिर की कि क्यों आप आजादी की 75वीं सालगिरह पर कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रही और वह सिर्फ  हर घर में तिरंगा लगाने को लेकर भाजपा के आधिकारिक कार्यक्रम का पालन कर रही है।

error: Content can\\\'t be selected!!