टिनशेड कालोनी सेक्टर-52 के बाशिंदों ने तिवारी के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मलोया में किराए पर फ्लैट देने की बजाय अलॉटमेंट किया जाए:  शशिशंकर तिवारी

कालोनीवासियों ने कहा, बीजेपी से अच्छी तो कांग्रेस है, जिसने मकान अलॉटमेंट किए, किराए पर नहीं दिए

CHANDIGARH:  टिन शेड कॉलोनी सेक्टर-52 के निवासियों ने चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शशिशंकर तिवारी की अगुवाई में चंडीगढ़ प्रशासन व नगर निगम के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस नेता वासुदेवन, यूसुफ खान, रजिंदर, गोपाल, रवि राणा, रजिंदर, वीरपाल, सोनू, पूजा, चावली, सीता, किरण, केशव भी शामिल हुए।

तिवारी ने कहा कि भाजपा सांसद किरण खेर नें लोकसभा चुनाव मे वादा किया था कि सेक्टर 52 स्थित समस्त टीन शेड कॉलोनीवासियों को पक्के घर अलॉटमेंट किये जाएंगे। अब भाजपा नेता व सांसद अपने वादों से मुकर गए हैं और अब यह कहते फिर रहे हैं कि अब आप लोग तैयारी कर लो, आप लोगों को किराए के मकान में जल्द ही जाना पड़ेगा।

इस मौके पर तिवारी ने कहा कि कॉलोनीवासियों को आज तक जो चंडीगढ़ में झुग्गी-झोपड़ी के बदले जो पक्के मकान मिले हैं वह कांग्रेस के राज में ही मिले हैं। जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से कॉलोनीवासियों के लिए कुछ भी नहीं किया और जो मलोया में मकान देने क़ी बात कर रही है वो भी कांग्रेस के सांसद रहे पवन कुमार बंसल क़ी देन है। तिवारी ने कॉलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस क़ी आज भी मांग है कि कॉलोनीवासियों को झुग्गी-झोपड़ी के बदले जो भी पक्के मकान मिले हैं उसी की तर्ज पर सबको अलॉटमेंट किया जाए, न कि इनको किराए पर दिया जाए। किराए पर मकान देने का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

उन्होंने चण्डीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर एवं प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा से मांग की है कि टिन शेड सेक्टर 52 कॉलोनी निवासियों को पुनर्वास स्कीम  के तहत किराए पर न देकर पहले जैसे उनको पक्के मकान अलॉट किए जाएं। तिवारी ने कॉलोनीवासियों को भरोसा दिलवाया कि कांग्रेस क़ी सत्ता आने पर कॉलोनीवासियों की सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। भाजपा सांसद तो चंडीगढ़ से लापता हो गई हैं, उनको चंडीगढ़ क़ी किसी भी समस्या से लेना-देना नहीं है।

ये भी देखें- हाथरस कांडः चंडीगढ़ में भी सियासी बवाल, कांग्रेस का पुलिस से टकराव, छाबड़ा समेत कई घायल

error: Content can\\\'t be selected!!