नगर निगम चुनाव लड़े नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहा-भाजपा के खिलाफ कांग्रेसी मुहिम से प्रभावित हूं

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत

CHANDIGARH, 29 SEPTEMBER: सैक्टर-26 निवासी और वार्ड नंबर-3 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नगर निगम का पिछला चुनाव लड़ चुके फरमान अंसारी ने आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस अवसर पर फरमान अंसारी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें चण्डीगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल जैसे बड़े नेता के मार्गदर्शन में चण्डीगढ़ के लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की मुहिम से प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा सारे देश के जनमानस को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही है और भाजपा की धर्म एवं भाषा और क्षेत्र के नाम पर देश को बांटने की कोशिशों को काफी हद तक नाकामयाब कर रही है। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं रवि ठाकुर, विनोद शर्मा, प्रवीन नारंग बंटी, विक्रम चोपड़ा, मुकेश चौधरी, अमृत लाल ( काला), रत्न सिंह, धर्मवीर, अच्छे लाल गौड़ और मनोज गर्ग ने फरमान अंसारी का कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

error: Content can\\\'t be selected!!