चंडीगढ़ प्रशासक की सलाहकार समिति के हेल्थ सब ग्रुप ने मलोया में 80 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दी

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने अस्पताल के प्रस्ताव को बढ़ाया आगे

CHANDIGARH, 5 JULY: चंडीगढ़ प्रशासक की सलाहकार समिति के स्वास्थ्य पर बने सब ग्रुप ने मलोया में 80 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण को मंजूरी देते हुए आज यहां हुई एक बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन से वहां जल्द से जल्द अस्पताल बनवाने की सिफारिश की।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और स्वास्थ्य पर बने सब ग्रुप के सदस्य हरमोहिंदर सिंह लक्की ने अस्पताल के निर्माण के प्रस्ताव को आगे बढ़ाया, जिसे सर्वसम्मति से समिति के अन्य सभी सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया। इस सब ग्रुप में निदेशक पीजीआई, निदेशक चण्डीगढ़ स्वास्थ्य सेवाएं और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष भी शामिल हैं। 2014 में चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा मलोया के लिए एक आधुनिक अस्पताल के एजेंडे को पारित किए जाने के बाद से यह प्रस्ताव पिछले 8 वर्षों से लटका हुआ था।

मलोया की पार्षद निर्मला देवी, जो अपने वार्ड में इस अस्पताल को बनवाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, ने कहा कि जब मलोया अस्पताल चालू हो जाएगा तो चंडीगढ़ के दो बड़े सरकारी अस्पतालों और पीजीआई पर काम का बोझ काफी कम हो जाएगा। मलोया अस्पताल यूटी चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार करेगा और शहर के हर निवासी के लिए सस्ती और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के आसपास के इलाकों के मरीजों को भी इस अस्पताल से फायदा होगा।हरमोहिंदर सिंह लक्की और निर्मला देवी दोनों ने चंडीगढ़ प्रशासन से मलोया अस्पताल का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करने की अपील की।

error: Content can\\\'t be selected!!