कोरोना संक्रमित परिवारों तक भोजन पहुंचाने के लिए 52 दिनों से चल रही भाजपा की मोदी रसोई का समापन

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर कोरोना की दूसरी लहर में सेवा ही संगठन-2 कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व तथा महामंत्री रामवीर की देखरेख में कोरोना संक्रमित परिवारों को भोजन मुहैया करवाने के लिए पिछले 52 दिनों से चलाई जा रही मोदी रसोई का आज प्रदेश कार्यालय कलम में समापन कर दिया गया ।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, महामंत्री संगठन दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, मेयर रविकांत शर्मा सहित कई पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष जतिन्द्र मल्होत्रा, राजिंदर शर्मा, मन्नू भसीन, डॉ. नरेश पांचाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन, किसान मोर्चा अध्यक्ष दीदार सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन पार्ट-2 के तहत 23 अप्रैल को सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में मोदी रसोई की शुरुआत की गई थी, जिससे कोरोना संक्रमित परिवारों को मुफ्त खाना पहुंचाया जा रहा था। 52 दिनों तक चली इस रसोई से 315 परिवारों के 1150 व्यक्तियों व अन्य लोगों तक 12269 पैकेट खाने के पहुंचाए गए।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने रसोई के सफल संचालन के लिए महामंत्री रामवीर, देवी सिंह, शक्ति प्रकाश देवशाली, नेहा अरोड़ा, संजीव ग्रोवर, बलविंदर सिंह, जसमन प्रीत सिंह, सुनीता धवन, साकेत सहित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया तथा आर्थिक सहयोग के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अलावा राधेश्याम गर्ग का सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सेवा ही संगठन को सर्वोपरि मानकर सेवा कार्य में लगी हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोनाकाल में पिछले वर्ष भी जहां लाखों लोगों तक खाना पहुंचाने का कार्य किया, उसी तरह इस वर्ष भी हजारों लोगों को खाना पहुंचाकर सेवा कार्यों को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन भाजपा के खून में है और सेवा के इस तरह के कार्य आगे भी चलते रहेंगे। अब पार्टी का ध्यान वैक्सीनेशन की तरफ विशेष रूप से रहेगा तथा यह यह सुनिश्चित करेंगे कि शहर के प्रत्येक व्यक्ति का वैक्सीनेशन हो, ताकि कोरोना महामारी से निजात पाई जा सके। उन्होंने कहा कि आज शहर के सभी लोग भाजपा द्वारा किए गए इन कार्यों के प्रति सम्मान का भाव रखते है और उन्हें यकीन है कि भाजपा के कार्यकर्ता केवल राजनीति ही नहीं करते, बल्कि सेवा से भी कभी पीछे नहीं हटते हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!