चंडीगढ़ में स्टेशनरी की दुकानों व मोटर मार्केट को ऑड-ईवन सिस्टम से खोला जाएः दीपा दुबे

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने प्रशासन से मांग की है कि चंडीगढ़ की सभी ओल्ड बुक शॉप और कार रिपेयरिंग की दुकानों को खोलने की परमीशन दी जाए और ऑड-ईवन सिस्टम से शहर के तमाम बाजार खोले जाएं।

दीपा दुबे ने कहा कि इस समय बच्चों के नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बच्चों को स्कूल-कालेज की किताब-कापी लेने के लिए दिक्कत आ रही है। दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित कर दी हैं, जिस कारण छुट्टियों का होम वर्क करने के लिए बच्चे बिना कॉपी-किताबों के असहाय हैं।

दीपा दुबे ने कहा है कि लॉकडाउन में चंडीगढ़ के नागरिकों को अपने मोटर व्हीकल ठीक करवाने में बहुत समस्या आ रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि चंडीगढ़ में जितनी भी मोटर मार्केट हैं, उनको ऑड- ईवन सिस्टम से खोला जाए।

error: Content can\\\'t be selected!!