हरियाणा में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान की करवाई जाएगी विशेष गिरदावरी: मुख्यमंत्री

CHANDIGARH, 21 MARCH: ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल के नुकसान की जानकारी समय पर अपलोड करना सुनिश्चित करें किसान: मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान आज घोषणा करते हुए कहा कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। किसानों के हितों की रक्षा और उनका कल्याण सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसलिए किसान भाई भी पोर्टल पर अपनी फसल क्षति की जानकारी जल्द से जल्द अपलोड करें ताकि उचित सत्यापन के बाद उन्हें मुआवजे का भुगतान किया जा सके।

error: Content can\\\'t be selected!!