सूद की टीम घोषितः गुटबाजी से दूर रखने की कोशिश, रंजना शाही को भी मिली जगह

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने शुक्रवार को पार्टी के संविधान अनुरूप प्रदेश कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित सदस्यों, स्थायी आमंत्रित सदस्यों, पदेन सदस्यों की विधिवत नियुक्ति की घोषणा की है। दावा किया गया है कि इन सभी नियुक्तियों में पार्टी ने सभी वर्गों के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया है। वैसे खास बात यह है कि सूद ने अपनी इस नई टीम के जरिए पार्टी को किसी भी गुटबाजी से अलग रखने का संदेश देने की कोशिश की है। प्रदेश भाजपा टीम में इस बार पूर्व पार्षद रंजना शाही को भी जगह दी गई है, जो कि पिछले लंबे समय से राजनीतिक क्षेत्र से गायब थीं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी के अनुसार चंडीगढ़ प्रदेश पार्टी के संविधान के अनुसार ए श्रेणी में आता है इसलिए ए श्रेणी के प्रावधान में प्रदेश कार्यसमिति में 1 + 75 सदस्यों के साथ कार्यकारिणी का गठन करना होता है, जिसके चलते  प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी नियमों की पालना करते हुए आज प्रदेश कार्यकारी सदस्यों की घोषणा की है। इससे पूर्व वे 29 प्रदेश पदाधिकारियों की पहले ही नियुक्ति कर चुके हैं |

गौरतलब है कि आज हुई नियुक्तियों में पार्टी के संविधान के अनुसार 25 महिलाओं और 6 अनुसूचित जाति के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने 15 सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। इसके साथ उन्होंने 7 स्थायी आमंत्रित सदस्य जिसमें स्थानीय सांसद किरण खेर, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल जैन, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता, यशपाल महाजन और कमला शर्मा और अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय  सचिव खुर्शीद अहमद को नियुक्त किया है। 

अरुण सूद ने पदेन सदस्यों की नियुक्ति में पार्टी के सभी 20 पार्षदों, पांच जिला अध्यक्षों, 7 मोर्चा अध्यक्षों, सभी प्रकोष्ठ, विभाग और प्रकल्पों के प्रमुखों को शामिल किया है |अरुण सूद ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सभी जिलों, मंडलों, गांवों और शहर के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए ये नियुक्तियां की हैं और संविधान के अनुसार ही महिलायों और अनुसूचित जाति के लोगों को वरीयता दी है। इतना ही नहीं प्रदेश कार्यकारिणी में चंडीगढ़ के सभी वर्गों किसान, व्यापारी, युवा, नारी शक्ति, उधोगपति, वकील, डॉक्टर, शिक्षण वर्ग, सीए इत्यादि सभी लोगों को प्राथमिकता के आधार पर स्थान प्रदान किया है, ताकि सभी लोगों के विकास की बात हो। 

कार्यकारिणी की पहली बैठक का आयोजन कल

उन्होंने बताया कि 30 अगस्त 2020 को पार्टी की नवगठित कार्यसमिति की पहली सैमी वर्चुअल कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक  किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी इस कार्यकारिणी के शुरूआती सत्र को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन समापन सत्र को संबोधित करेंगे। 
उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी को 4 सत्रों में विभाजित किया गया है।

भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश कार्यसमिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है…

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
अरुण सूद अध्यक्ष
आशा जसवाल
नीना तिवारी
सुनीता भट्ट
राम लाल भैरवा
प्रेम कौशिक
सुरिन्दर बाह्गा
दिनेश कुमार
चन्द्र शेखर
रामबीर भट्टी
जसविंदर कौर
अनु मक्कड़
अमित राणा
हुकुम चंद
अनूप गुप्ता
तेजिंदर सिंह
राज किशोर
अमित जिंदल
गजेन्द्र शर्मा
दीपक मल्होत्रा
देवी सिंह
बीसी पुरी
हरीश गर्ग
धीरेन्द्र तायल
कैलाश चंद जैन
गुरप्रीत सिंह ढिल्लों
गौरव गोयल
नरेश अरोड़ा
शिप्रा बंसल

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
देसराज टंडन
पुरुषोतम महाजन
माता राम धीमान
देशराज गुप्ता
गिरधारी लाल जिंदल
भीमसेन अग्रवाल
शिंगारा सिंह
हरी शंकर मिश्रा
मोती लाल जिंदल
सतिंदर सिंह
रामकरण गुप्ता
रमेश कुमार शर्मा निक्कू
माम चंद राणा
पप्पू शुक्ला
भजन सिंह माडू
महेश गुप्ता
प्रवीण गोयल
प्रीतम सैनी
तरसेम गर्ग
विजय उप्पल
युधवीर शारदा
लीलाधर स्वामी
मनीष निगम
रमेश सहोड़
रुचित उप्पल
रंजना शाही महिला
पूनम शर्मा
श्यामा नेगी
रमणीक शर्मा
राजिंदर कौर रत्तू
अनीता चौधरी
रेनू बाला
अनु दत्ता
निशा शर्मा
इंदु महाजन
रेखा सूद
मीरा शर्मा
नीतिका गुप्ता
नीलम शाह
जगजीत कौर जग्गी
सचिन लोहटिया
इंदरजीत काला
जोरा सिंह

विशेष आमंत्रित सदस्य
लाल झा
ओम प्रकाश बुधिराजा
अरुण अग्रवाल
बलजिंदर गुजराल
गुरप्रीत सिंह हैप्पी
बीएस बिष्ट
सतीश मेहता
बलजीत ढिल्लों

सौरभ जोशी
हरीश शर्मा दरुआ
रणजीत सिंह धीमान
कुलजीत संधू
मोहित सूद
बलविंदर
राम निवास बंसल

स्थायी आमंत्रित सदस्य
किरण खेर
सत्यपाल जैन
संजय टंडन
धर्मपाल गुप्ता
यशपाल महाजन
कमला शर्मा
खुर्शीद अहमद

पदेन सदस्य
जिला अध्यक्ष
जितेन्द्र मल्होत्रा
रविन्द्र पठानिया
राजिन्द्र शर्मा
मनीष भसीन मन्नू
नरेश पंचाल
मोर्चा अध्यक्ष
सुनीता धवन
विजय राणा
कृष्ण कुमार
एन आर मेहरा
अमजद चौधरी
सरदार दीदार सिंह
सरदारी लाल

पार्षद
महेश इंद्र सिंह सिद्धू
राजबाला मलिक
रविकांत शर्मा
सुनीता धवन
फार्मिला देवी
राजेश कालिया
अरुण सूद
चन्द्रावती शुक्ला
हीरा नेगी
कंवरजीत राणा
राजेश कुमार गुप्ता
आशा जसवाल
दलीप शर्मा
शक्ति प्रकाश देवशाली
गुरप्रीत सिंह ढिल्लों
दवेष मौदगिल
भरत कुमार
अनिल दुबे
जगतार सिंह जग्गा
विनोद अग्रवाल

काम की खबर ये भीः सुप्रीम फैसला: परीक्षा के बिना पास नहीं होंगे फाइनल ईयर के स्टूडैंट्स

error: Content can\\\'t be selected!!