जगत स्नेही फाउंडेशन चंडीगढ़ की ओर से सनातन धर्म मंदिर 32-डी में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं

CHANDIGARH, 22 APRIL: चंडीगढ़ में जगत स्नेही फाउंडेशन सेक्टर-32 द्वारा सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 32-डी चंडीगढ़ में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन धूमधाम से करवाया जा रहा है। इसमें कथा व्यास पंडित धर्मेंद्र उपाध्याय शास्त्री वृंदावन (मथुरा) वाले श्रीमद् भागवत कथा से जनसमूह को कृतार्थ कर रहे हैं। यह कथा आज शुरू हुई और 28 अप्रैल तक चलेगी।

जगत स्नेही फाउंडेशन चंडीगढ़ के प्रवक्ता राजमोहन ढल ने बताया कि कथा शुरू होने से पहले आज शाम को कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सेक्टर-32 और मंदिर की महिला कीर्तन मंडली की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उसके तत्पश्चात यहां पर कथा का शुभारंभ पंडित धर्मेंद्र उपाध्याय शास्त्री ने किया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। यह कथा प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगी। उसके तत्पश्चात 7:30 से भंडारा शुरू होगा। 28 अप्रैल को यज्ञ की पूर्ण आहुति सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर को 1:15 बजे से भंडारा चलेगा।

error: Content can\\\'t be selected!!