चंडीगढ़ में AAP व कांग्रेस को झटका: कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

अरुण सूद बोले- नामांकन के साथ ही नगर निगम चुनाव में शुरू हुई भाजपा की लहर

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन जहां भाजपा के 32 प्रत्याशियों ने नामांकन किया वहीं आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के दर्जनों नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया। आप नेताओं के भाजपा में शामिल होने से निगम चुनाव में भाजपा को भारी मजबूती मिली है।

आम आदमी पार्टी में एससी, एसटी सैल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जोरा सिंह, जोन नंबर चार के पूर्व महासचिव अशोक बेनीवाल,वार्ड नंबर 16 से युवा अध्यक्ष अनिकेत, वार्ड नंबर 16 के अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा, आप के वरिष्ठ सदस्य दलबीर मामा, समेत भारी संख्या में आप नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।इसी दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव ज्योति हंस, नीता लाहौरी वार्ड नंबर 16 से महिला कांग्रेस मंडल अध्यक्ष,  समेत भारी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।

आप व कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही चंडीगढ़ में विपक्षी राजनीतिक दलों में खलबली मच गई है। आने वाले दिनों में आप व कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे। अरूण सूद ने कहा कि भाजपा की नीतियों में विश्वास करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

error: Content can\\\'t be selected!!