शौर्यचक्र विजेता की घर में घुसकर हत्या, सीएम ने एसआईटी जांच के आदेश दिए

CHANDIGARH: शौर्यचक्र विजेता कामरेड बलविन्दर सिंह की आज सुबह भिखीविंड स्थित उनके घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मामले के सभी पहलुओं की जांच के लिए फिरोजपुर के डी.आई.जी. के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) का गठन करने के आदेश दिए हैं।

बलविन्दर सिंह की मौत पर दुख प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) दिनकर गुप्ता को जांच में तेजी लाने के आदेश दिए हैं, जिससे दोषियों की शिनाख्त करके उनके खि़लाफ़ कानूनी कार्रवाई को यकीनी बनाया जा सके। घटना का गंभीर नोटिस लेते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम (एस.आई.टी.) द्वारा की जाने वाली जांच में सभी संभावनाओं को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी कत्ल का दोषी पाया जाएगा, उसके खि़लाफ़ सख़्ती से पेश आया जाएगा। स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम (एस.आई.टी.) संबंधी विवरण देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) ने बताया फिऱोज़पुर के डी.आई.जी. हरदयाल मान के अलावा यह स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम (एस.आई.टी.) तरन तारन के एस.एस.पी. ध्रूमन निम्बल और भिखीविंड के डी.एस.पी. राजबीर सिंह पर अधारित है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) दिनकर गुप्ता ने बताया कि बलविन्दर की उनके भिखीविंड में स्थित घर में शुक्रवार को प्रात:काल 7 बजे के करीब अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बलविन्दर की मौके पर ही मौत हो गई। इस इलाके की सी.सी.टी.वी. फुटेज में दिखाया गया है कि दो अज्ञात हमलावर शुक्रवार को प्रात:काल मृतक के घर पहुंचे और इनमें से एक ने घर के परिसर में दाखि़ल होकर पास से गोली चलाई। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) ने बताया कि वाहन के विवरण और इसके रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः सर्दियों में आ सकती है कोरोना की दूसरी लहर, ओपीडी सेवाएं बहाल करने के आदेश

error: Content can\\\'t be selected!!