Seva Pakhwada: 11वें दिन भाजपा ने चंडीगढ़ में चलाया विशाल पौधारोपण अभियान, 4000 पौधे लगाए

चंडीगढ़ को ग्रीन सिटी के रूप में करेंगे विकसितः अरुण सूद

PM Modi’s birthday celebration CHANDIGARH, 27 SEPTEMBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर चंडीगढ़ में भाजपा द्वारा 17 सितम्बर से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत आज 11वें दिन चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने शहर में विशाल पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगभग 4000 पौधे लगाए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक पौधारोपण किया। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 5 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिसे पूरा कर लिया गया। शहर की मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा की देखरेख में चलाए गए इस अभियान में सभी जिला, मोर्चा व मंडलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रानी लक्ष्मीबाई जिले में जिला अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, शहीद भगत सिंह जिले में जिला अध्यक्ष सतेंदर सिंह सिद्धू, भीमराव अंबेडकर जिले में जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, भारत रत्न अटल जिले में जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, दीनदयाल उपाध्याय जिले में जिला अध्यक्ष मनीष भसीन तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिले में जिला अध्यक्ष डॉ. नरेश पंचाल के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने पौधारोपण का महत्व बताया तथा कहा कि पेड़ जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं । पेड़ों से ही शुद्ध वायु मिलती है तथा पेड़ पर्यावरण के रक्षक भी हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही भविष्य की चिंता की जा सकती है। सूद ने कहा कि भाजपा ने प्रण लिया है कि शहर को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए भाजपा द्वारा समय-समय पर पौधारोपण मुहिम चलाई जाती है और आगे भी चलाई जाएगी।

error: Content can\\\'t be selected!!