Seva Pakhwada: 10वें दिन भाजपा ने जल संरक्षण के उपायों के बारे में लोगों को बताया

अगर आज जल नहीं बचाएंगे तो कल के लिए नहीं बचेगा: अरुण सूद

CHANDIGARH, 26 SEPTEMBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा 17 सितंबर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज 18वें दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जल सरंक्षण के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, प्रकोष्ठ कोऑर्डिनेटर हरीश गर्ग व पार्षद महेश इंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में सभी जिला व मंडल कार्यकर्ताओं ने लोगों के घर जाकर जल सरंक्षण के बारे में जानकारी के संबंध में पार्टी द्वारा छपवाए गए पर्चे भी बांटे। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि जल संरक्षण समय की जरूरत है। अगर आज जल नहीं बचाएंगे तो कल के लिए नहीं बचेगा। जल ही जीवन है। जल के बिना हमारा जीवन मुश्किल हो जाएगा और कल जल का घोर संकट होगा। बिना जल जीवन सम्भव नहीं हो सकता।

अरुण सूद ने कहा कि अपने आसपास या अपने घरों में छोटे-छोटे उपाय करके जल संरक्षण किया जा सकता है। जल संरक्षण के लिए कुछ प्रयास किए जा सकते हैं, जिनमें मुख्यतः नहाते समय पानी के लिए बाल्टी का उपयोग करें, शावर का इस्तेमाल करते समय ध्यान रहे कि 3 मिनट या इससे कम समय में नहा लें, बाथटब, सिंक, वाशिंग मशीन आदि में इस्तेमाल हुए पानी को ग्रेवाटर कहा जाता है। इसका उपयोग पौधों, बागीचों आदि को पानी देने के लिए करें, नल के उपयोग के लिए जलवाहक (aerator) लगाएं। इससे प्रति मिनट 5-15 लीटर पानी का बचाव हो सकता है, घरेलू उपयोग के लिए अपने घरों में किफायती स्टोरेज टैंकों के माध्यम से वर्षा जल का संचयन करें, सार्वजनिक स्थानों पर टपकते नलों को तुरंत बंद करें, वॉशरूम के लिए डुअल फ्लश का इस्तेमाल करें। यह प्रतिदिन 10 लीटर पानी बचा सकता है, अपने घरों के आसपास के क्षेत्रों में ड्रोउट प्रतिरोधी पेड़ और पौधे लगाएं, ब्रश, शेव करते हुए या बर्तन धोते हुए पानी को खुला न छोड़ें, अपने बागीचे को केवल ग्रेवाटर से पानी दें, जैसे उपाय अपना कर जल संरक्षण कर सकते हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!