Seva Pakhwada: 12वें दिन कल चंडीगढ़ में भाजपा करेगी बुद्धिजीवी सम्मेलन, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया होंगे मुख्य वक्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी वर्गों के लोगों से की सम्मेलन में भाग लेने की अपील

PM Modi’s birthday celebration CHANDIGARH, 27 SEPTEMBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर चंडीगढ़ में भाजपा द्वारा 17 सितम्बर से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कल 12वें दिन बुधवार को चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा एक बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित कर रही है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे तथा समारोह के मुख्य वक्ता होंगे।

यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि यह बुद्धिजीवी सम्मेलन 28 सितम्बर को सायं 5:00 बजे से सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में आयोजित किया जाएगा। जैन ने बताया कि इस सम्मेलन में गौरव भाटिया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे तथा भाजपा की नीतियों के बारे में बताएंगे। यह सम्मेलन समस्त बुद्धिजीवी वर्ग को भाजपा की नीतियों से अवगत कराने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस सम्मेलन में शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति, वकील, पत्रकार, उद्योगपति, व्यापारी, नौकरी पेशा व्यक्ति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी आदि सभी वर्गों से लोग शामिल होंगे। चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने शहर के सभी बुद्धिजीवी वर्गों के लोगों से अपील की है कि वे पार्टी लेवल से ऊपर उठकर अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर गौरव भाटिया के विचार सुनें।

error: Content can\\\'t be selected!!