Seva Pakhwada: भाजपाइयों ने चंडीगढ़ की आम जनता द्वारा मोदी के नाम लिखे गए शुभकामना पत्र किए इकट्ठे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाएंगे ये पत्र

PM Modi’s birthday celebration CHANDIGARH, 29 SEPTEMBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई देने के लिए लिखे गए शुभकामना पत्रों को एकत्रित किया व जिला अध्यक्षों के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष अरूण सूद को सौंपा, जो आगे इन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में भेजेंगे।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल बैरवा, प्रदेश कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन के नेतृत्व में एक मुहिम चलाई गई थी, जिसके तहत लोगों से शुभकामनाएं संदेश इकट्ठे करके प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाने के लिए चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद को दिए गए। इस मुहिम में सभी जिला मोर्चा व मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विशेष रूप से भाजपा युवा मोर्चा की टीम दीपक माधव, आदित्य शर्मा, मनोज चौधरी, अनंत चौधरी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की टीम पुष्पा राठौर, नीलम शाह ने सहयोग किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि लोगों के संदेश प्रधानमंत्री के लिए बहुत मायने रखते हैं। प्रधानमंत्री हमेशा लोगो की  शुभकामनाओं का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री का यह मानना है कि लोगों की दुआओं , प्यार व शुभकामनाओं से ही वे लोगो के लिए काम कर पा रहे हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!