हरियाणा में 1 दिसंबर से स्कूलों का समय बदला

CHANDIGARH, 23 NOVEMBER: हरियाणा सरकार ने राज्य में स्कूलों के समय में एक दिसम्बर 2022 से बदलाव कर दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एकल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 09:30 से दोपहर 03:30 बजे तक रहेगा। इसके अलावा , डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 07:55 बजे से दोपहर 12:30 तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 से सांय 5:15 तक रहेगा।

स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर इस बारे में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को अपने -अपने अधीनस्थ स्कूलों को संबंधित  सूचना भेजने के निर्देश दिए हैं कि 1 दिसम्बर से उक्त आदेश लागू होंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!