सत्यपाल जैन ने दो सीजीएचएस डिस्पैंसरियों की मंजूरी के लिए डॉ. हर्षवर्धन का धन्यवाद किया

CHANDIGARH: चंडीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत सरकार के अपर महासॉलिसिटर एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सत्यपाल जैन ने चंडीगढ़ में केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए दो नई डिस्पैंसरी (एक चंडीगढ़ में और एक पंचकूला में) तथा उसके लिए चार-चार स्टाफ (एक डॉक्टर, एक नर्स, एक क्लर्क, एक फार्मासिस्ट) के पद मंजूर किए जाने पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का धन्यवाद किया है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा इस सम्बंध में अधिसूचना कल नई दिल्ली में जारी की गई। आज यहां जारी एक बयान में जैन ने कहा कि चंडीगढ़ में केन्द्र सरकार के पेंशनर्स पिछले कई वर्षों से सीजीएचएस की डिस्पैंसरियों की संख्या एक से बढ़ाकर पांच करने की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. हर्षवर्धन के आदेश के बाद अब इनकी संख्या एक से बढ़कर तीन हो गई है तथा इन नई दो डिस्पैंसरियों में चार-चार कर्मचारियों के पद भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। इससे केन्द्रीय कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केन्द्र सरकार अन्य दो डिस्पैंसरियों को खोलने पर भी जल्द निर्णय लेगी।     जैन ने चंडीगढ़ प्रशासन से भी आग्रह किया है कि वह चंडीगढ़ में स्वीकृत इस नई डिस्पैंसरी के लिए जल्द से जल्द स्थान मुहैया करवाए, ताकि यह डिस्पैंसरी शीघ्र चालू हो सके। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से यह भी आग्रह किया है कि वह सैक्टर-41 में पहले से मार्क किया गया एक प्लॉट भी जल्द सीजीएचएस अधिकारियों के हवाले करे, ताकि वहां पर एक अच्छा सीजीएचएस अस्पताल बन सके।

error: Content can\\\'t be selected!!