सत्यपाल जैन ने डॉ. अमनीत गिल की पुस्तक का विमोचन किया

CHANDIGARH, 8 AUGUST: चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत सरकार के अपर महासालिसिटर एवं पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट व सिंडीकेट के सदस्य सत्यपाल जैन ने आज प्रातः डॉ. अमनीत कौर गिल द्वारा लिखित पुस्तक ‘Comprehending India : Varied Dimensions’ का विमोचन किया। इस अवसर पर डॉ. अमनीत गिल के माता-पिता भी उपस्थित थे। डॉ. अमनीत गिल पंजाब विश्वविद्यालय के ईवनिंग स्टडीज विभाग में प्राध्यापक हैं।

जैन ने डॉ. अमनीत गिल की सराहना करते हुए कहा कि ये उनकी 5वीं पुस्तक है तथा वह लगभग 15 शोध पेपर भी लिख चुकी हैं, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुए हैं। डॉ. गिल ने मई 2022 में ओक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड में गरीबी और नई दुनिया विषय पर चर्चा में भी भाग लिया।

यह पुस्तक भारत द्वारा पिछले 75 वर्षो में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डालती है। भारत की विचारधारा, उग्रवाद विरोधी अभियान तथा महिलाओं के सामने चुनौतियां आदि विषयों पर भी पुस्तक में प्रकाश डाला गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!