पीयू सिंडीकेट चुनाव में सत्यपाल जैन ग्रुप ने इतिहास रच डाला, ग्रुप के सभी 15 सदस्य निर्विरोध चुने गए

CHANDIGARH, 02 JULY: पीयू सिंडीकेट चुनाव में सत्यपाल जैन ग्रुप के सभी 15 सदस्य निर्विरोध चुने गए है। बताया जा रहा है कि पंजाब विश्वविद्यालय के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है की किसी एक ग्रुप के सभी सदस्य इतनी बड़ी संख्या में बिना मुकाबले के निर्वाचित हुए हों। जीत कर आए 15 सदस्यों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। निश्चित रूप से इस जीत से चण्डीगढ़ की राजनीति में सत्यपाल जैन के कद और भी ऊंचा हो गया है।

पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि हम सब मिलकर और सभी को साथ लेकर पंजाब विश्वविद्यालय के हित में काम करेंगे तथा पंजाब विश्वविद्यालय को ओर अधिक उंच्चाईयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।

जैन ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय के इतिहास में शायद पहली बार सभी सीटों पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ है तथा मिलजुल कर काम करने वाले एक गु्रप के उनके साथियों ने सभी 15 सीटों पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह भी पहली बार हुआ है कि पंजाब विश्वविद्यालय के सिंडीकेट के चुनाव में 15 में से 6 महिलाएं चुनकर आई हैं। उन्होंने कहा कि आज चुनी गई टीम संतुलित टीम है जिसमें विश्वविद्यालय तथा कॉलेजों से जुडे़ सभी वर्गो को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। जैन ने कहा कि सभी चुने हुये सदस्य एक टीम की तरह काम करेंगे तथा उनका लक्ष्य पंजाब विश्वविद्यालय की सर्वांगिन उन्नति ही होगा।

error: Content can\\\'t be selected!!