पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में स्वच्छता अभियान चलाया  

CHANDIGARH: वार्ड-20 के भाजपा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में नगर निगम के विभिन्न विभागों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अभियान में भाजपा जिला महामंत्री भूपिंदर  सैनी, मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर,  मुकेश चनालिया, राजिंदर सिंह, परमजीत लकी, रतन कँवल सिंह मठारू, अनिल गहीर के अतिरिक्त बागवानी विभाग के सब डिविज़नल  इंजीनियर अंग्रेज सिंह, हरिमोहन मीणा, योगेश, भूपिंदर सिंह, प्रवीण कुमार, उमेश यादव, सोहन सिंह  आदि उपस्थित रहे।

 
इस अभियान में  विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए सफाई, पेड़ों के छंटाई, फुटपाथ की सफाई, मलबे के सफाई,  खाली पड़े स्थानों में उगी घास की कटाई, स्ट्रीट लाइट,  रोड गली एवं सीवेरज से सम्बंधित सभी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की गई।  
 
पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि चंडीगढ़ अपनी हरियाली एवं स्वच्छता के कारण पूरे विश्व में अलग पहचान रखता है। इस पहचान को कायम रखने के लिए नगर निगम के सभी कर्मचारी अपनी ओर से सम्पूर्ण प्रयास करते हैं और उनके इन  प्रयासों के लिए सभी चण्डीगढ़वासी उनका उत्साहवर्द्धन भी करते हैं।
 

error: Content can\\\'t be selected!!