कलाई घड़ियों के खिलाफ सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति ने फिर खोला मोर्चा, भारी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

CHANDIGARH: सफाई कर्मचारी यूनियन चंडीगढ़ के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार चड्डा की अध्यक्षता में एक मीटिंग आज सेक्टर 20 में हुई। इस मीटिंग में भारी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित हुए। 

सफाई कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चावर बताया नगर निगम द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को कलाई घड़ी देकर बंधुआ मजदूर बनाने का काम किया गया है। सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा द्वारा नगर निगम की इस कार्रवाई के लिए कड़ा विरोध किया गया है। कृष्ण कुमार चड्डा ने मांग की है कि नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा कलाई की घड़ियों को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। पहले की भांति ही रजिस्टर पर आधारित कर्मचारियों की हाजिरी लगाई जाए। अगर घड़ी ही रखनी है तो स्वास्थ्य अधिकारी और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, हेल्थ सुपरवाइजर, इंस्पेक्टर, सेंट्री जमादार की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बंधुआ मजदूर बनाने से नहीं रोका गया तो चंडीगढ़ में तमाम सफाई कर्मचारी यूनियन और वाल्मीकि समाज इकट्ठा होकर भारी रोष प्रदर्शन करेगा।

error: Content can\\\'t be selected!!