रूपिंदर बीर सिंह चुने गए कार डीलर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रधान

CHANDIGARH, 16 AUGUST: कार डीलर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रधान पद के लिए आज हुए चुनाव में रूपिंदर बीर सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी एसके सूद को 16 वोट से हराया। रूपिंदर बीर सिंह को कुल 39 और एसके सूद को 23 वोट मिले।

पूरी चुनाव प्रक्रिया सेक्टर-7 में चुनाव कमिश्नर राजेश कुमार गुप्ता की देखरेख में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि कार डीलर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रधान पद का चुनाव तीन साल के लिए होता है। वर्तमान में कार डीलर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ के 67 मेंबर हैं और इस बार चुनाव में 62 सदस्यों ने मतदान किया। राजेश कुमार गुप्ता द्वारा चुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद रूपिंदर बीर सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और रूपिंदर बीर सिंह का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। नए प्रधान रूपिंदर बीर सिंह ने उनके चुनाव के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी गठित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चुनाव कमिश्नर राजेश कुमार गुप्ता का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

error: Content can\\\'t be selected!!