रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन 40-बी और डॉ. प्रगति ग्रोवर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, सैकड़ों लोग जुटे

CHANDIGARH, 9 MARCH: रंगों, खुशियों और उमंगों से भरपूर प्रेम की रसधारा के प्रतीक होली के अवसर पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 40-बी और डॉ. प्रगति ग्रोवर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव ग्रोवर ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। 

कार्यक्रम में हरियाणा चाइल्ड वेैलफेयर बोर्ड की महासचिव रंजीता मेहता, चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टण्डन, हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनी राम, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के महासचिव चन्द्रशेखर, जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, वरिष्ठ नेता रंजना शाही, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवनीश बंसल, भाजपा प्रकोष्ठों के प्रदेश कोऑर्डिनेटर हरीश गर्ग, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली, सेक्टर-39 की थाना प्रभारी इरम रिज़वी, पार्षद उमेश घई, कला व संस्कृति प्रकोष्ठ की संयोजक उर्मिल सखी, भाजपा के डॉ. अम्बेडकर जिला की महासचिव मिनाक्षी ठाकुर, सचिव केसी राणा, कोषाध्यक्ष आज़ाद कुमार पंकज, आईटी विभाग के पंजाब प्रदेश संयोजक इंदरजीत कँवर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोमनाथ गुजराल, महाजन, कुलमीत सोढी, संयोजक अमित नागर, सोशल मीडिया जिला संयोजक नितेश रतन, मंडल नंबर 28 के सोशल मीडिया संयोजक शिवम, मंडल नंबर 29 के सोशल मीडिया संयोजक राकेश, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरनजीव सिंह, कमलजीत सिंह पंछी, राजन महाजन, बलजीत, प्रितपाल सोढ़ी, बलजिंदर गुजराल, संजीव चड्ढा, हिमाचल प्रदेश महासभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रिथी सिंह और उनके साथी, राजस्थान महासभा के अध्यक्ष पवन शर्मा और उनके साथी, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 40 के प्रधान किरपाल सिंह, रविन्द्र ठाकुर व सोनू गुप्ता, लक्की मलिक और उनके साथी सहित हास्य कवि सम्मेलन के संचालक डॉ. अनीश गर्ग और उनकी समस्त टीम, OBC मोर्चा महामन्त्री ओपी मेहरा, एमएस रावत, सेैक्टर 39, 40 और 38 west की विभिन्न एसोसिएशन के अध्यक्ष और उनकी समस्त टीम और वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष तरसेम शर्मा, राकेश, गुलशन भाटिया, जगदेव सिंह, महेश गोयल सहित सैंकड़ो लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। इस अवसर पर डॉ. अनीश गर्ग की टीम ने हास्य कविताओं से सभी का मन मोहा और राजस्थान परिवार के लोगों द्वारा नदी डफली पर खूब नाच व गान हुआ।

error: Content can\\\'t be selected!!