भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में जुटे अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधि

अल्पसंख्यकों के हितों पर सीधे तौर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहीं मोदी सरकार की नीतियांः एचएस लक्की

अपने सांप्रदायिक एजेंडे को पूरा करने के लिए संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा सरकारः आसिफ चौधरी

CHANDIGARH, 7 JANUARY: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के यूथ विंग ने आज सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में अल्पसंख्यकों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय और सामाजिक रुप से पिछड़े वर्गों के करीब 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने की। कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के युवा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आसिफ चौधरी एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शब्बन, इमरान खान, शमीन प्रधान, हाजी रईस, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद दिलशाद, काला खान, ताज मलिक, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शमशीद, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद फुरकान और मतलूब खान ने सांझे तौर पर किया। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है, जो अल्पसंख्यकों के हितों पर सीधे तौर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा ने देश के सभी समुदायों के लोगों के दिलों में भारत को भावनात्मक रूप से एकजुट करने की जरूरत का अहसास करा दिया है और यही बात भाजपा तथा उसके नेताओं को बर्दाश्त नहीं हो रही है।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के युवा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने कहा कि आज देश का अल्पसंख्यक वर्ग भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के कारण सामाजिक और राजनीतिक ढांचे में खुद को समान अवसर नहीं मिलने से दुखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने सांप्रदायिक एजेंडे को पूरा करने के लिए संविधान और देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है, जो आधुनिक भारत के सिद्धांतों और लोकाचार के खिलाफ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सादिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दुनिया की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, जिसने हमेशा समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा है।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हाफिज अनवर उल हक ने कहा कि सारे देश में भाजपा द्वारा बनाया गया अविश्वास का माहौल अल्पसंख्यकों के जीवन को बहुत कठिन बना रहा है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि अपने सामने आने वाली सभी बाधाओं के बावजूद अल्पसंख्यक समुदाय सक्रिय रूप से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में लगा हुआ है। अनवर उल हक ने सभी सही सोच वाले लोगों से भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया, ताकि भारत विकास के रास्ते पर वापस लौट सके। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, विनोद शर्मा, राजीव मौदगिल, एसए खान, रवि ठाकुर, धर्मवीर, राजदीप सिद्धू, अच्छे लाल गौर, विक्रम चोपड़ा, मोहम्मद सुलेमान, मतलूब खान और आशीष गजनवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

error: Content can\\\'t be selected!!