कवयित्री डा. प्रज्ञा शारदा के काव्य संग्रह ‘खुशबू रिश्तों की’ का विमोचन

CHANDIGARH: कवयित्री डा. प्रज्ञा शारदा के नव प्रकाशित काव्य संग्रह ‘खुशबू रिश्तों की’ का विमोचन आज साहित्यकारों और पत्रकारों की उपस्थिति में हुआ, जिसमें सामाजिक दूरी को ध्यान मेें रखा गया। इस अवसर पर पत्रकार दीपक धीमान, साहित्यकार प्रेम विज, पत्रकार नलिन आचार्य एवं केके शारदा (अध्यक्ष-आचार्य कुल चंडीगढ़ एवं स्वतंत्रता सेनानी एसोसिएशन) चंडीगढ़, (पंजाब) उपस्थित थे।

अपने नव प्रकाशित काव्य संग्रह ‘खुशबू रिश्तों की’ के साथ कवयित्री डा. प्रज्ञा शारदा।

इस काव्य संग्रह में 66 कविताओं को एक माला के रूप में पिरोया गया है, जिसका हर मोती जीवन के किसी न किसी रिश्ते को दर्शाता है। यह कविताएं दिल को छूने वाली हैं तथा भिन्न-भिन्न सामाजिक रंग दिखाती हैं। इससे पहले डा. प्रज्ञा शारदा दो बाल काव्य संग्रह व एक कहानी संग्रह साहित्य को समर्पित कर चुकी हैं। वह दो बार चंडीगढ़ साहित्य अकादमी से सम्मानित हो चुकी हैं तथा अन्य अनेक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। उनका कहना है कि उन्हें लिखने की प्रेरणा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी से मिली।

पुस्तक ‘डॉटर ऑफ द ओसियन एंड द ब्लड ऑफ नाइट’ का विमोचन

error: Content can\\\'t be selected!!