रामलीला प्रतियोगिता जीत-हार का मंच नहीं, प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम हैः नीरज अधिकारी

केंद्रीय रामलीला महासभा चंडीगढ़ ने कलाग्राम में आयोजित की प्रतियोगिता, कोरोनाकाल के कारण इस साल देरी से हुआ आयोजन

CHANDIGARH:  केन्द्रीय रामलीला महासभा चंडीगढ़ की तरफ से इस बार कोरोनाकाल के कारण देरी से आयोजित की गई रामलीला मंचन प्रतियोगिता के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री नीरज अधिकारी ने कहा कि चंडीगढ़ की इस अनोखी प्रतियोगिता का मंच जीत-हार का नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम है। इसलिए यह प्रतियोगिता आज 40 साल बाद भी न केवल भव्य हो चली है, बल्कि इसमें भाग लेने के लिए चंडीगढ़ की रामलीला कमेटियों के कलाकारों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्री नीरज अधिकारी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करते हुए केंद्रीय रामलीला महासभा चंडीगढ़ के पदाधिकारी।

शहर के कलाकारों को अभिनय के क्षेत्र में मिली नई पहचान

कलाग्राम के ओपन एयर थिएटर में आयोजित की गई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक के रूप में लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री नीरज अधिकारी ने कहा कि हर साल शहर में रामलीला मंचनों के समापन के बाद होने वाली इस रामलीला मंचन प्रतियोगिता ने शहर के कलाकारों को अभिनय के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है। इसके अलावा देेश में संभवतः चंडीगढ़ ही एक अकेला शहर है, जहां रामलीला मंचनों के बाद कलाकारों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसलिए यह इस शहर की निराली धार्मिक परंपरा की वाहक भी है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद।

महासभा ने 39वीं वर्षगांठ भी मनाई

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता के मौक पर केंद्रीय रामलीला महासभा चंडीगढ़ ने अपनी 39वीं वर्षगांठ भी मनाई। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, कैट बार एसोसिएशन के प्रधान रोहित सेठ, गौरी शंकर सेवादल के प्रधान रमेश कुमार शर्मा निक्कू, भाजपा पार्षद जगतार जग्गा, लवकिशोर अग्रवाल नन्द स्वीट्स सेक्टर-7 वाले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। केंद्रीय रामलीला महासभा चंडीगढ़ के चेयरमैन भूपेन्द्र शर्म व प्रधान बीपी गौड़ समेत महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने मुख्य निर्णायक वरिष्ठ पत्रकार श्री नीरज अधिकारी के अलावा पूरे निर्णायक मंडल, मुख्य अतिथि व अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, गौरीशंकर सेवादल के प्रधान रमेश शर्मा निक्कू, भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र शर्मा, प्रवक्ता शशिप्रकाश पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित राणा।

ये गणमान्य व्यक्ति भी रहे मौजूद

महासभा के चेयरमैन भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित राणा, समाजसेवी सतीश जोशी, विनोद कुमार जैन, दीपक जैन, शंकर बिल्डर्स, भूपेन्द्र शर्मा प्रदेश संयोजक भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़, राजेन्द्र पाल शर्मा, संजय शर्मा, एडवोकेट धर्म चंद मित्तल, अमित जैन, अमित शर्म ,हरीश बड़थवाल प्रधान गढ़वाल सभा पंचकूला, शशि प्रकाश पांडेय प्रदेश प्रवक्ता भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़, बीरपाल सिंह नेगी, बाल कृष्ण सूद आदि शहर के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

रामलीला मंचन प्रतियोगिता की विजेता टीम अपने पुरस्कारों के साथ।

गढ़वाल रामलीला मंडल बिजली बोर्ड सेक्टर-28 ने हासिल किया पहला पुरस्कार

रामलीला मंचन प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार गढ़वाल रामलीला मंडल बिजली बोर्ड सेक्टर-28 ने हासिल किया, दूसरा पुरस्कार सूर्यवंशी रंगमंच सेक्टर-8 को मिला, जबकि तीसरा पुरस्कार बाल रामलीला कमेटी सैक्टर-43 को प्राप्त हुआ। इसके अलावा गढ़वाल रामलीला एवं सांस्कृतिक मंडल सैक्टर- 22 को सांत्वना पुरस्कार मिला। व्यक्तिगत केटेगरी में गढ़वाल रामलीला मंडल बिजली बोर्ड सेक्टर-28 को बेस्ट डायरेक्टर और एक्टर का इनाम दिया गया। बेस्ट मेकअप व बेस्ट स्टेज साज-सज्जा का पुरस्कार भी गढ़वाल रामलीला मंच बिजली बोर्ड सेक्टर-28 को मिला। बेस्ट म्यूजिक और बेस्ट पटकथा का पुरस्कार सूर्यवंशी रंगमंच सेक्टर- 8 को मिला। बेस्ट एक्टर और डायरेक्टर का पुरस्कार मुकेश शर्मा को दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करते हुए केंद्रीय रामलीला महासभा चंडीगढ़ के पदाधिकारी।

इन पदाधिकारियों का सहयोग रहा सराहनीय

केंद्रीय रामलीला महासभा के चेयरमैन भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन में महासभा के महासचिव लव किशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष विक्रम बिष्ट, सचिव विनोद कोठियाल, वरिष्ठ उप प्रधान नरेश धोलाखंडी, उप प्रधान ब्रजमोहन भोदणी, कोषाध्यक्ष रणबीर सिंह, विजय गोयल, पंकज अरोड़ा व महासभा के तमाम कार्यकारिणी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। अंत में महासभा के प्रधान बीपी गौड़ व महासचिव लवकिशोर अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

Today Gold Price: सोने के भाव स्थिर, चांदी में तेजी बरकरार

error: Content can\\\'t be selected!!