रामलीला का मंचन हमारी संस्कृति, रामायण के हर पात्र से मर्यादा का पाठ पढ़ा जा सकता हैः कैलाश जैन

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश प्रवक्ता एवं उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन चंडीगढ़ रामलीला कमेटी सेक्टर 22-बी द्वारा किए जा रहे रामलीला मंचन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर कैलाश चंद जैन ने कहा कि रामलीला का मंचन हिंदुस्तानी संस्कृति है। रामलीला में भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन से सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। विशेष तौर से जीवन में मर्यादा का पालन कैसे करना चाहिए, यह सीखने को मिलता है। एक बाप और बेटे की मर्यादा, भाई-भाई की मर्यादा, पति-पत्नी की मर्यादा हर प्रकार के जीवन की मर्यादा, यहां तक कि दुश्मनी की भी मर्यादा सीखने को मिलती है।

जैन ने कहा कि रामायण के हर पात्र से मर्यादा का पाठ पढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हम रामलीला देखकर जाने के बाद रामायण से संबंधित एक अंश भी अपने जीवन में आत्मसात कर लें तो रामलीला मंचन का उद्देश्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति की नींव है।

कैलाश जैन ने चंडीगढ़ रामलीला कमेटी के सदस्यों को सुंदर रामलीला के मंचन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके साथ उद्योग व्यापार मण्डल चंडीगढ़ के वरिष्ठ सदस्य नरेश जैन, सुशील जैन, विजय पाल चौधरी तथा अशोक कपिला भी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!