पुष्कर सिंह धामी ही होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, नए विधायक दल ने पुनः चुना नेता

CHANDIGARH, 21 MARCH: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पिछले दस दिन से बना सस्पैंस आज खत्म हो गया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के पुनः मुख्यमंत्री होंगे। आज शाम उत्तराखंड के भाजपा विधायक दल की हुई मीटिंग में धामी को फिर से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। भाजपा ने अभी-अभी इसकी घोषणा की है। पार्टी ने धामी के नेतृत्व में ही इस बार का विधान सभा चुनाव लड़ा था तथा बहुमत से जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का रिकार्ड कायम किया है लेकिन पुष्कर सिंह धामी इस बार अपनी खटीमा विधानसभा सीट पर चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद पार्टी तथा विधायक मंडल ने उनके नेतृत्व पर ही भरोसा जताया है।

error: Content can\\\'t be selected!!