फि़ल्म और मनोरंजन सिटी स्थापित करेगा पंजाब: अमन अरोड़ा

भगवंत मान सरकार उत्तर भारत की पहली फि़ल्म सिटी बनाने की तरफ दे रही ध्यान
आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रामोजी फि़ल्म सिटी और अन्नपूर्णा स्टूडियो का किया दौरा

Punjab government’s decision CHANDIGARH, 06 SEPTEMBER: मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म और संगीत जगत की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उत्तरी भारत की पहली और अनूठी फि़ल्म और मनोरंजन सिटी स्थापित करने की ओर ध्यान दे रही है, जिससे पंजाबी फि़ल्म और संगीत जगत को देश-विदेश में नई ऊँचाईयों तक पहुँचाने के लिए मंच मिलेगा।  

राज्य में फि़ल्म सिटी की स्थापना के लिए बुनियादी ढांचे, अवधारणा और अन्य ज़रूरतों का विस्तार से अध्ययन करने के लिए पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने एक प्रतिनिधिमंडल समेत रामोजी फि़ल्म सिटी और अन्नपूर्णा स्टूडियोज़, हैदराबाद का दौरा किया।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार मनोरंजन उद्योग के लिए उचित स्थान पर अत्याधुनिक फि़ल्म और मनोरंजन सिटी की स्थापना करने की ओर विशेष ध्यान दे रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अपने अद्भुत परिदृश्य के कारण पंजाब हमेशा ही फि़ल्म उद्योग के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है, परन्तु यहाँ ज़रुरी बुनियादी ढांचे और साजो-सामान की कमी हमेशा चुभती रही है। उन्होंने कहा कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, चार मौसम और अपनी समृद्ध संस्कृति एवं विरासत के लिए जाने जाते पंजाब में कैमरों की ज़रूरतों को पूरा करने की अथाह क्षमता है। हैदराबाद के मनोरंजन विशेषज्ञों के फीडबैक साझा करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, राज्य के हर गाँव तक पहुँच रखने वाले भारत के सबसे बढिय़ा सडक़ संपर्क, रेल संपर्क और आधुनिक जीवन शैली हॉलीवुड, बॉलीवुड, पॉलीवुड्ड और टॉलीवुड को राज्य की ओर आकर्षित करने के लिए बहुत अहमियत रखते हैं।  

प्रतिनिधिमंडल ने अपने एक दिवसीय अध्ययन के दौरे के दौरान दक्षिण भारत के विशेषज्ञों के साथ फि़ल्म और मनोरंजन उद्योग की आधुनिक ज़रूरतों के अनुसार फि़ल्म और मनोरंजन सिटी की स्थापना के लिए मसौदा तैयार करने के लिए विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के राज्य को देश के उत्तरी क्षेत्र में मनोरंजन जगत का केंद्र बनाने के सपने की पैरवी करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने इस उद्योग की भविष्य की ज़रूरतों संबंधी संभावनाओं का अध्ययन भी किया। इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख सचिव आवास निर्माण एवं शहरी विकास और वित्त श्री अजोए कुमार सिन्हा, गमाडा के मुख्य प्रशासक श्री अमनदीप बांसल, चीफ़ टाउन प्लानर पंजाब श्री पंकज बावा और इन्वैस्ट पंजाब के वरिष्ठ सलाहकार श्री उत्सव कांत शामिल थे।  

error: Content can\\\'t be selected!!