पंजाब: हैड टीचर को B.P.E.O. के तौर पर तरक्की

CHANDIGARH: पंजाब सरकार ने 15 सैंटर हैड टीचरों को ब्लाक प्राईमरी शिक्षा अफसरों के तौर पर तरक्की दे दी है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डी पी आई एलिमेंट्री शिक्षा जगतार सिंह कूलडिय़ां ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला और स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षा के सुधार और अध्यापकों के कल्याण के लिए लगातार यत्न किये जा रहे हैं। यह तरक्कियाँ भी अध्यापकों के हितों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।

जिन सैंटर हैड टीचरों को तरक्की देकर ब्लाक प्राईमरी शिक्षा अफ़सर बनाया गया है, उनमें मथरा देवी सरकारी प्राईमरी स्कूल (जी.पी.एस.) चक्क वैरोके (फाजिल्का), रकेश कुमार जी.पी.एस. खाई फेमी की (फिऱोज़पुर 3), देवी प्रसाद जी.पी.एस. मिशरीवाला (फिऱोज़पुर), यशपाल सिंह जी.पी.एस. पल्ला मेघा (फिऱोज़पुर), संजीव कुमार जी.पी.एस. पंजे के उताड़ (फिऱोज़पुर), हरजीत कौर जी.पी.एस. कुहाला (फिरोजपुर), अंजलि जी.पी.एस. बुल्लो के (फिरोजपुर), भुपिन्दर सिंह जी.पी.एस. फरीदेवाला घल्ल खुर्द (फिऱोज़पुर), परलोक सिंह जी.पी.एस. मधरा कादियाँ (गुरदासपुर), लखविन्दर सिंह जी.पी.एस. भट्टियां (गुरदासपुर), पंकज अरोड़ा जी.पी.एस. गजऩीपुर (गुरदासपुर), सुदेश खन्ना जी.पी.एस. कलानौर (गुरदासपुर), नरेश कुमार जी.पी.एस. हल्ला (गुरदासपुर), रकेश कुमार जी.पी.ऐस. हेमराज पुरा (गुरदासपुर) और गुरमेल सिंह जी.ई.एस. बाबर पुरा (पटियाला) शामिल हैं।

कूलडिय़ां अनुसार पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान हासिल कर चुका है और पंजाब के दो सौ अठाईस ब्लाकों में प्राईमरी शिक्षा को प्रफुलित करने के लिए विभाग की तरफ से हर संभव यत्न किया जा रहा है। स्मार्ट स्कूल प्रोजैक्ट और समूचे गतिविधियों की वजह से सरकारी प्राईमरी स्कूलों में लाखों की संख्या में विद्यार्थी मानक शिक्षा हासिल कर रहे हैं और इन नये नियुक्त ब्लाक प्राईमरी शिक्षा अफ़सर आने से पंजाब के सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता आधारित शिक्षा को और बढ़ावा मिलेगा।  

error: Content can\\\'t be selected!!