पंजाब के राज्यपाल ने भाजपा अध्यक्ष पर हमले की मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

CHANDIGARH: पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक यूटी चंडीगढ़ वी.पी. सिंह बदनौर ने हाल ही में पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। 

राज्यपाल ने होशियारपुर में भाजपा नेता पर हुए हमले की पूरी रिपोर्ट मुख्य सचिव पंजाब श्रीमती विनी महाजन से मांगी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने और कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए। अश्विनी शर्मा और अन्य सभी नेताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी सुरक्षा प्रबंध किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने पंजाब सरकार को उन उपद्रवियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया, जो राजनीतिक नेताओं का घेराव कर रहे हैं और अवैध रूप से उनके आंदोलनों को रोक रहे हैं।

हमलावर किसानों की शिनाख्त, भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाईः डीजीपी

error: Content can\\\'t be selected!!