पंजाब सरकार द्वारा कोविड -19 के कारण IAS / PCS और अन्य विभागों की विभागीय परीक्षा स्थगित

CHANDIGARH: पंजाब सरकार ने कोविड -19 के कारण राज्य में आई.ए.एस. /पी.सी.एस. और अन्य विभागों की विभागीय परीक्षा स्थगित करने का फ़ैसला किया है। यह परीक्षा अब 23.11.2020 से 27.11.2020 तक होगी। डेटशीट का शड्यूल और पैटर्न बिना किसी बदलाव के विज्ञापन नं. पी.ई.आर.एस -पी.सी.एस.ओ.डी /ई /2/2019-2 पी.सी.एस/440 तारीख़ 21.8.2020 में दर्शाये अनुसार ही रहेगा।

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रसोनल विभाग (पी.सी.एस. शाखा) ने इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन कर दिया था, उनको दोबारा आवेदन करने की ज़रूरत नहीं है। हालाँकि, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह योग्य प्रणाली के द्वारा 20.10.2020 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य नियम और शर्तें विज्ञापन में दर्शाये अनुसार ही रहेंगी।

जि़क्रयोग्य है कि इससे पहले पंजाब के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की विभागीय परीक्षा महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ऐडमनिस्ट्रेशन, पंजाब, सैक्टर -26, चंडीगढ़ में 05.10.2020 से 09.10.2020 तक होनी थी।

error: Content can\\\'t be selected!!