हरियाणा की डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, कल होगी शादी, जानिए कौन है दुल्हन का परिवार

Bhagwant Mann marriage CHANDIGARH, 6 JULY: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी शादी करने जा रहे हैं। 48 वर्षीय भगवंत मान Bhagwant Mann कल चंडीगढ़ में हरियाणा की मूल निवासी डॉ. गुरप्रीत कौर Dr. Gurpreet Kaur के साथ विवाह बंधन marriage bond में बंधेंगे। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खास तौर पर मौजूद रहेंगे। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर बेहद सादे अंदाज में आयोजित किया जाएगा। इसमें केजरीवाल के अलावा भगवंत मान व उनके परिवार के सिर्फ खास मेहमान व परिवारीजन शिरकत करेंगे।  

भगवंत मान की दूसरी शादी की खबर आज सुबह ही अचानक सामने आई। उनकी शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान उठा रहे हैं। भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां भी सिख हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि भगवंत मान अब अपना घर फिर से बसा लें। बताया जा रहा है कि भगवंत मान के लिए उनकी मां और बहन मनप्रीत कौर ने ही लड़की चुनी है। भगवंत मान की होने वाली पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का संबंध एक किसान परिवार से है।

डॉ. गुरप्रीत कौर

कुरुक्षेत्र का रहने वाला है परिवार, डॉ. गुरप्रीत कौर ने अंबाला से की एमबीबीएस की पढ़ाई
सीएम भगवंत मान की होने वाली दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं। पिहोवा की तिलक कॉलोनी में उनका घर है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई यही से पूरी की। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं। उनके पास गांव गुमथला गढू में करीब 50 एकड़ जमीन है। डॉ. गुरप्रीत कौर की माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं। इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता भी है। गुरप्रीत की बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

इंद्रप्रीत कौर से हुई थी भगवंत मान की पहली शादी
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।

दूसरी ओर, मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे। भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, ‘जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मैं तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।’

error: Content can\\\'t be selected!!