राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक का चंडीगढ़ में वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज ने किया स्वागत

CHANDIGARH, 31 MARCH: राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष व प्रतिष्ठित शायर माधव कौशिक का आज चंडीगढ़ में वरिष्ठ साहित्यकार व संवाद साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रेम विज ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने माधव कौशिक को बधाई देते हुए उनकी नई नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रेम विज ने कहा कि माधव कौशिक का राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त होना साहित्य जगत के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। माधव कौशिक के अध्यक्ष बनने पर देशभर के साहित्यकारों विशेषकर उत्तर भारत में खुशी की लहर है। प्रेम विज ने कहा कि माधव कौशिक का कार्यक्षेत्र चंडीगढ़ रहा है। उनकी नियुक्ति विशेषकर ट्राइसिटी के लोगों के लिए खुशी की बात है। संवाद साहित्य मंच के उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा और महासचिव नीरू मित्तल ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के सचिव सुभाष भास्कर भी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!