काव्य संग्रह ‘बारिश घर’ का हुआ विमोचन

CHANDIGARH: पंजाब की वरिष्ठ कवियत्री डॉ. गीता डोगरा के नव प्रकाशित काव्य संग्रह ‘बारिश घर’ का विमोचन गांधी स्मारक भवन सेक्टर-16 के सभागार में मुख्य अतिथि श्रीमती रंजू प्रसाद, पोस्टमास्टर जनरल और अतिविशिष्ट अतिथि प्रदीप बंसल की उपस्थिति में हुआ।

वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज ने पुस्तक पर विचार रखते हुए कहा कि काव्य संग्रह की कविताएं समाज से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए प्रश्न करती हैं और साथ ही साथ पाठकों से जवाब की भी अपेक्षा रखती हैं।

राष्ट्रीय कवि डॉ. अनीश गर्ग ने समीक्षात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गीता डोगरा की कविताएं मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सरोकार की पक्षधर हैं। डॉ. देवराज त्यागी ने लेखिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी कविताएं तमस से रोशनी की ओर ले जाने का अभूतपूर्व अहसास कराती हैं।

इस अवसर पर अशोक नादिर,डा. राजीव कपिला, नीरू मित्तल, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. सरिता मेहता, डेजी बेदी जुनेजा, हरेंद्र सिन्हा, संगीता शर्मा कुंद्रा, संतोष गर्ग, विमला गुगलानी, डॉ. शशि प्रभा और सुभाष भास्कर व अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन- श्रीमती रंजू प्रसाद व अन्य साहित्यकार पुस्तक का विमोचन करते हुए।

error: Content can\\\'t be selected!!