भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के हरेला महोत्सव के अंतर्गत सेक्टर-29 में किया गया पौधारोपण

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के उत्तराखंड प्रकोष्ठ द्वारा प्रकोष्ठ के संयोजक भूपिंदर शर्मा के नेतृत्व में मनाए जा रहे विश्व हरेला महोत्सव के अंतर्गत आज सेक्टर-29 में भाजपा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली तथा मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सुभाष कुमार मौर्य, कुलदीप रावत, मुकेश चनालिया, विकास गुगनानी, गौरव  ठाकुर, अली,  परमजीत सिंह, प्रकाश गोसाईं, गुरमीत मन्नी, सूरज कुमार, हरिओम,  नवनीत आदि उपस्थित थे।  

इस मौके पर पार्षद देवशाली ने कहा कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए ही भारतीय संस्कृति में  विभिन्न त्योहारों को अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता है। पर्यावरण संतुलन और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए ही हरेला महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की बीमारियां आजकल फैल रही  हैं और लोग ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में पौधरोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है।   

इस दौरान भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपिंदर शर्मा ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ द्वारा शहर के  लगभग सभी भागों में हरेला महोत्सव के दौरान पौधरोपण किया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में जाकर  लोगों को घर-घर पौधे वितरित किए गए हैं। 
सतबीर सिंह ठाकुर ने हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के सब डिविजनल इंजीनियर अंग्रेज सिंह का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने पौधारोपण में सहयोग किया और सभी कार्यकर्ताओं का भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया। 

error: Content can\\\'t be selected!!